बैकुण्ठपुर, कोरिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गढ़ेलपारा, बैकुण्ठपुर द्वारा 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के शुभ अवसर पर महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सोमवार, 24 फरवरी 2025 से शुक्रवार, 28 फरवरी 2025 तक चलेगा। दर्शन और अवलोकन के लिए समय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किया गया है।
महोत्सव के मुख्य आकर्षण:
बारह (द्वादश) ज्योतिर्लिंग दर्शन
12 फिट शिवलिंग दर्शन
स्वर्ग दर्शन
आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी
नशा मुक्त चित्र प्रदर्शनी
इस अवसर पर "इससे बचिए! शराब जहरीली नागिन है!" जैसे जागरूकता संदेशों के माध्यम से नशामुक्ति की प्रेरणा दी जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव समाज में सकारात्मक सोच, तनाव मुक्त जीवन और शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस भव्य आयोजन में अवश्य पधारें और आध्यात्मिक अनुभूति करें।
आयोजक:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मेन रोड, गढ़ेलपारा, बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छ.ग.)