जिला पंचायत चुनाव: 10 सीटों पर 60 उम्मीदवार मैदान में, तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया, चुनाव चिन्हों का हुआ आवंटन

Chandrakant Pargir

 



कोरिया, 6 फरवरी 2025: जिला पंचायत कोरिया के 10 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत सभी 60 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि तक 63 में से 3 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिससे अब 60 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में हैं।


नाम वापसी: तीन प्रत्याशी हटे चुनावी दौड़ से


जिला पंचायत चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस ले लिया। इनमें शामिल हैं:


संगीता राजवाड़े (बैकुंठपुर प्रथम, अनारक्षित महिला सीट)


फूलकुंवर गोंड़ (खड़गवां प्रथम, अ.ज.जा. महिला सीट)


रामदास साहू (बैकुंठपुर चतुर्थ, अनारक्षित मुक्त सीट)



प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।


बैकुंठपुर (प्रथम) – अनारक्षित महिला सीट


अफसाना यूसुफ – दो पत्ती


अन्नू हीरालाल साहू – उगता सूरज


फुलाशो – पतंग


पुष्पलता राजवाड़े – छाता


वंदना विजय राजवाड़े – बैलगाड़ी



बैकुंठपुर (द्वितीय) – अ.ज.जा. मुक्त सीट


राजेश कुमार पैकरा – दो पत्ती


सरोजनी संजय सिंह कमरो – उगता सूरज


सौभाग्यवती सिंह कुसरो – पतंग



बैकुंठपुर (तृतीय) – अ.जा. महिला सीट


आरती कुर्रे – दो पत्ती


प्रत्याशी प्रतिमा – उगता सूरज


राजकुमारी – पतंग


संगीता सोनवानी – छाता


सविता देवी सोलंकी – बैलगाड़ी


सुनीता देवी – फावड़ा बेल्चा


सुनीता देवी कुर्रे – बल्ब


उर्मिला सुभाष कुमार – सिलाई मशीन



बैकुंठपुर (चतुर्थ) – अनारक्षित मुक्त सीट


अरविंद कुमार सिंह – दो पत्ती


अश्वनी कुमार कुशवाहा – उगता सूरज


भूपेंद्र दुबे – पतंग


बिहारी लाल राजवाड़े – छाता


चिंतामणि सिंह सांडिल – बैलगाड़ी


लक्ष्मी बाई – फावड़ा बेल्चा


माला सिंह – बल्ब


प्रवीण कुमार दुबे – सिलाई मशीन


राजेश साहू – हाथ चक्की


एल.आर. रवि – टेबल फैन


सुरेंद्र कुमार कुशवाहा – सिलेट


विमला आगरसाय राजवाड़े – रेडियो


विनोद कुमार साहू – हारमोनियम



बैकुंठपुर (पंचम) – अनारक्षित महिला सीट


आशा साहू – दो पत्ती


दुर्गा कुमारी – उगता सूरज


गीता राजवाड़े – पतंग


गीतिका ब्रिजेश साहू – छाता


किरण विजय सिंह – बैलगाड़ी



बैकुंठपुर (षष्ठम) – अनारक्षित मुक्त सीट


अजित कुमार बड़ा – दो पत्ती


जोखन सिंह – उगता सूरज


मोहित राम पैकरा – पतंग


रामनारायण साहू – छाता


वेदांती प्रसाद तिवारी – बैलगाड़ी


विमलचन्द्र चेरवा – फावड़ा बेल्चा


विश्वनाथ टोप्पो – बल्ब



सोनहत (प्रथम) – अ.ज.जा. मुक्त सीट


कृष्ण कुमार सोनपाकर – दो पत्ती


रजवंती – उगता सूरज


राम प्रताप सिंह मरावी – पतंग


सुरेश कुमार सिंह पप्पू – छाता


तिलकधारी सिंह गोड़ – बैलगाड़ी



सोनहत (द्वितीय) – अ.ज.जा. महिला सीट


जयवती चेरवा – दो पत्ती


शिव कुमारी सिंह – उगता सूरज


शिवकुमारी – पतंग



खड़गवां (प्रथम) – अ.ज.जा. महिला सीट


भगमनिया गोड़ – दो पत्ती


कृश्णकला सिंह – उगता सूरज


राम बाई गोड़ – पतंग


सन्तोशी पैकरा – छाता


सुशमा कोराम – बैलगाड़ी


विमला सिंह – फावड़ा बेल्चा



खड़गवां (द्वितीय) – अ.ज.जा. महिला सीट


चुन्नी बाई पैकरा – दो पत्ती


कलावती मरकाम – उगता सूरज


कमलावती सिरदार – पतंग


ममता सिंह – छाता


स्नेहलता उदय गोंड – बैलगाड़ी



चुनावी माहौल गर्म, सभी प्रत्याशी प्रचार में जुटे


चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। हर क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है, और उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव चिन्हों के साथ जनता के बीच समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। जिला पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!