छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी किया नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए घोषणा पत्र, कोरिया जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा जनता हमे देगी मौका

Chandrakant Pargir

 


कोरिया । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कोरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शहरी क्षेत्रों के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लेकर आई है।


घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु:


तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


तालाबों और घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।


शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था होगी।


महिला सुरक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज और प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।


ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।


बीपीएल कार्डधारियों को श्रद्धांजलि राशि ₹2000 से बढ़ाकर ₹5000 की जाएगी।


नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास होगा।


सम्पत्तिकर, समेकित कर और जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा मिलेगी।


मकान आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और सभी पात्र लाभार्थियों को मकान दिए जाएंगे।


प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मियों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी खोली जाएगी।


दशगात्र, बेटी विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए नि:शुल्क पानी टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।


यूजर चार्ज का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा।


शहरों को धूल मुक्त बनाने के लिए विशेष पहल की जाएगी।


पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।


चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा और वेंडिंग ज़ोन बनाए जाएंगे।


नगर निकायों के अध्यक्षों को पुनः भुगतान पर हस्ताक्षर करने का अधिकार दिलाने की दिशा में कार्य होगा।


सामुदायिक भवनों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी।


भूमिहीनों को सरकारी भूमि पर धारणा अधिकार दिया जाएगा।


वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित लोगों को पेंशन की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।


सरकारी स्कूलों और आत्मानंद स्कूलों के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।


महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन दी जाएगी।


जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी शुरू की जाएगी।


युवाओं के लिए रोजगार केंद्र (यूथ हब) बनाए जाएंगे।


महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।


सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होगी।


संपत्तिकर समय पर भरने पर विशेष छूट दी जाएगी।


नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाए जाएंगे।


प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार स्थापित किया जाएगा।


नगरों को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।



कांग्रेस का वादा: जनता के हित में कार्य करेंगे


घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से जनहित में कार्य करती आई है और इस बार भी नगरीय निकायों में कांग्रेस की परिषद बनने के बाद जनता को इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नगरीय विकास, महिला सुरक्षा, रोजगार, डिजिटल सुविधाओं और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देगी।


इस घोषणा पत्र के साथ कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। अब देखना होगा कि जनता इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!