भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनता को दिया धन्यवाद, विजयी प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं
बैकुण्ठपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले व्यापक जनसमर्थन पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पार्टी की इस जीत के लिए विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिला चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल, सभी जिला पंचायत चुनाव समन्वयक, चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जो भारी समर्थन मिला है, वह भाजपा सरकार के विकास कार्यों में जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।
जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र क्रमांक 1 से वंदना विजय राजवाड़े, क्षेत्र क्रमांक 2 से सौभाग्यवती सिंह कुसरो, क्षेत्र क्रमांक 5 से गीता राजवाड़े, क्षेत्र क्रमांक 6 से मोहित पैकरा एवं क्षेत्र क्रमांक 8 से शिव कुमारी सोनपाकर ने भारी मतों से जीत दर्ज की।
इसके अलावा, जनपद पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन सफलता हासिल की। इस जीत से क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल है।