महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त जारी, 69.53 लाख महिलाओं को 650.32 करोड़ की सहायता

Chandrakant Pargir

 

 
 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त जारी कर दी गई है। इस किश्त के तहत 69,53,994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए अंतरित किए गए हैं।


महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, फरवरी माह में प्रत्येक जिले में करोड़ों रुपए की राशि हितग्राहियों को दी गई। जिलावार राशि वितरण इस प्रकार है:


बस्तर संभाग


बस्तर – 1,91,609 हितग्राही, 18.87 करोड़ रुपए


बीजापुर – 38,273 हितग्राही, 3.67 करोड़ रुपए


दंतेवाड़ा – 54,579 हितग्राही, 5.16 करोड़ रुपए


कोंडागांव – 1,39,784 हितग्राही, 13.08 करोड़ रुपए


नारायणपुर – 27,258 हितग्राही, 2.54 करोड़ रुपए


सुकमा – 52,065 हितग्राही, 4.91 करोड़ रुपए



दुर्ग संभाग


बालोद – 2,50,768 हितग्राही, 23.10 करोड़ रुपए


बेमेतरा – 2,52,906 हितग्राही, 23.96 करोड़ रुपए


दुर्ग – 4,02,211 हितग्राही, 38.33 करोड़ रुपए


राजनांदगांव – 2,56,724 हितग्राही, 24.22 करोड़ रुपए


खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – 1,16,472 हितग्राही, 10.99 करोड़ रुपए


मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – 81,831 हितग्राही, 7.59 करोड़ रुपए



बिलासपुर संभाग


बिलासपुर – 4,22,741 हितग्राही, 39.54 करोड़ रुपए


मुंगेली – 2,12,511 हितग्राही, 19.44 करोड़ रुपए


जांजगीर-चांपा – 2,88,420 हितग्राही, 26.91 करोड़ रुपए


सक्ती – 1,98,777 हितग्राही, 18.22 करोड़ रुपए


कोरबा – 2,93,353 हितग्राही, 27.34 करोड़ रुपए


रायगढ़ – 3,03,934 हितग्राही, 27.72 करोड़ रुपए


सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 1,89,156 हितग्राही, 16.67 करोड़ रुपए


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 95,401 हितग्राही, 8.72 करोड़ रुपए



रायपुर संभाग


रायपुर – 5,31,558 हितग्राही, 51.19 करोड़ रुपए


बलौदा बाजार – 3,27,476 हितग्राही, 30.97 करोड़ रुपए


गरियाबंद – 1,81,791 हितग्राही, 16.75 करोड़ रुपए


धमतरी – 2,34,046 हितग्राही, 21.76 करोड़ रुपए


महासमुंद – 3,22,519 हितग्राही, 30.11 करोड़ रुपए



सरगुजा संभाग


सरगुजा – 2,31,456 हितग्राही, 21.38 करोड़ रुपए


बलरामपुर – 2,13,300 हितग्राही, 19.79 करोड़ रुपए


जशपुर – 2,30,609 हितग्राही, 21.50 करोड़ रुपए


कोरिया – 59,625 हितग्राही, 5.62 करोड़ रुपए


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – 1,00,895 हितग्राही, 9.70 करोड़ रुपए


सुरजपुर – 2,15,518 हितग्राही, 20.29 करोड़ रुपए


छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से महिलाओं को हर माह वित्तीय सहायता मिल रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!