त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न एकजुट होकर जीत दर्ज करेंगे: जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी बैठक में चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर हुई चर्चा

Chandrakant Pargir



 

 बैकुण्ठपुर। 12 जनवरी।।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अहम बैठक जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।



बैठक में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है और इसे पर्व के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ और मंडल स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करें। इसके लिए मंडल और जिला स्तर पर प्रत्याशी चयन समिति बनाई जाएगी।


संविधान गौरव अभियान की घोषणा

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि 11 जनवरी से 25 जनवरी तक "संविधान गौरव दिवस" मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत का सम्मान और प्रचार किया जाएगा।


त्रि-स्तरीय चुनाव प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े ने कहा कि पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का अवसर है। उन्होंने बूथ स्तर पर मजबूती से तैयारी करने और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जीत दिलाने की अपील की।


कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने की अपील

जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही जीते जा सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक समर्थन जुटाने का आह्वान किया।



बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, केबी जायसवाल, जवाहरलाल गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, नपाध्यक्ष नविता शिवहरे, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!