भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने मनोज साहू को बनाया विधायक प्रतिनिधि

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर(कोरिया) 8 जनवरी।

विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने अनुभाग सोनहत अंतर्गत प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मनोज साहू को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।


मनोज साहू, जो ग्राम ओरगई निवासी हैं और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं, अब क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ विधायक के प्रतिनिधि के रूप में बैठकों और आयोजनों में उपस्थित रहेंगे। विधायक ने कहा कि श्री साहू क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


मनोज साहू का संपर्क नंबर 6268820651 है। विधायक ने उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय जनता और प्रशासन के बीच समन्वय बेहतर होगा।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!