बैकुण्ठपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी ने जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार उम्मीदवारों की सूची जारी की।
घोषित उम्मीदवारों में शामिल नाम इस प्रकार हैं:
क्षेत्र क्रमांक 2 (सरडी) – धर्मवती राजवाड़े
क्षेत्र क्रमांक 8 (ओड़गी) – गायत्री साहू
क्षेत्र क्रमांक 9 (चेरवापारा) – रमेश राजवाड़े
क्षेत्र क्रमांक 10 (भाड़ी) – डलेश्वर सिंह
क्षेत्र क्रमांक 11 (छिंदिया) – अंकि जायसवाल
क्षेत्र क्रमांक 12 (कुड़ेली) – शिवचरण साहू
क्षेत्र क्रमांक 17 (खोड़) – रंजीत कुमार मंडल
क्षेत्र क्रमांक 19 (डुमरिया) – सत्यम साहू
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।