जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने किया जीत का दावा

Chandrakant Pargir

 


बैकुण्ठपुर 24 जनवरी।  त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर से भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार की।

जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की सूची की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी द्वारा की गई है। यह घोषणा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार की गई। घोषित उम्मीदवारों की सूची निम्नलिखित है:

1. जगतपुर - ललिता खाखा


2. गदबदी - रानू सिंह


3. सलका - सुनिता चेरवा


4. नरकेली - सनमत राजवाड़े


5. बरपारा - सोनी राजवाड़े


6. कदमनारा - शिवभजन सिंह शाडिल्य


7. बुड़ार - आष्टी तिर्की


8. कटकोना - हुकुम साय


9. बरदिया - चन्द्रकली राजवाड़े


10. गिरजापुर - रामबाई


11. बंजारीडांड़ - जगनारायण सिंह


12. जिल्दा - प्रवेश सिंह


13. पोड़ी - अशोक जायसवाल


14. बारी - मीना मरकाम


15. बैमा - ओमप्रकाश सिंह


16. चिरमी - कृष्णकला



भाजपा संगठन ने इन उम्मीदवारों को अधिकृत रूप से समर्थन प्रदान किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि पार्टी ने योग्य और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवारों को मौका दिया है। उन्होंने सभी समर्थित उम्मीदवारों से जनसंपर्क बढ़ाने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।

यह घोषणा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का कारण बनी हुई है। पार्टी ने पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखा है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!