बैकुंठपुर (कोरिया) भाजपा ने कोरिया जिले के सातों मंडल के मंडल अध्यक्षो की घोषणा कर दी, कोरिया जिले के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके बाद अब 30 दिसंबर तक नए जिला अध्यक्ष के नाम तय किए जाने से समय सीमा निर्धारित की गई है, उंसके बाद नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
शनिवार को भाजपा ने जिले के सातों मंडल अध्यक्षों के नाम सामने आ गए है, बैकुंठपुर मंडल से अनिल खटीक को मंडल अध्यक्ष बनाया गया, श्री खटीक भाजपा के पार्षद भी है, गौ सेवा में उनका बड़ा योगदान देखा जा रहा है। चरचा मंडल से पहली बार किसी महिला को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, यहां से दीपा विश्वकर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, बचरापोड़ी मडंल से किशोर चंद्र सिरदार, सलका मंडल से मैनेजर कुमार राजवाडे, कुड़ेली मंडल से संजय चिकंजुरी, पटना मंडल से रामलखन यादव और सोनहत मंडल से राजाराम राजवाडे को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
अनिल खटीक बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष