कोरिया। कोसम का स्टेज सज चुका है, अब से कुछ घंटे बाद कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में दो दिन तक साहित्य, कला, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों का मेला लगेगा। जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में कोसम का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।
आज से शुरू हो रहे इस आयोजन में साहित्य की सेवा के लिए राष्ट्रीय पहचान बना चुके गिरीश पंकज, छत्तीसगढ़ी इतिहास के विशेषज्ञ जानकार पूर्व संभाग आयुक्त संजय अलंग, हिंदी साहित्य जगत में विशेष रूप से परिचित द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, प्रख्यात हिंदी लेखिका डॉ सुनीता मिश्रा, प्रोफेसर भागवत दुबे, डॉ राम किंकर पाण्डे, प्रोफेसर बृजलाल साहू जैसे जाने माने विद्वान शामिल होंगे, साथ ही इस आयोजन में परंपरागत नृत्य संगीत नाट्य मंचन किया जाना है। इसके लिए राष्ट्रीय पहचान बना चुकी सुश्री उदिता चक्रवर्ती, सुगम संगीत में प्रस्तुति के लिए बनारस उत्तर प्रदेश से राघवेंद्र शर्मा, जैसे अनेक कलाकार कोरिया साहित्य महोत्सव की गरिमा बढ़ाने आ रहे हैं। इस आयोजन में पूरे प्रदेश के लगभग 70 से ज्यादा रचनाकार इस आयोजन में अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। साथ ही अनेक गंभीर विषयों पर विद्वानों में परिचर्चा आयोजित किया जाना है। टीम अभिव्यक्ति ने सभी साहित्य प्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
ये है आज का कार्यक्रम