एमसीबी। जिले के भरतपुर तहसील में जनकपुर मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, इस अवसर पर जोश के भरे भाजपाइयों ने अस्पताल पहुंच कर फल का वितरण किया।
जानकारी के अनुसार भरतपुर तहसील के तहसील मुख्यालय जनकपुर में जनकपुर मंडल के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उप स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में युवा मोर्चा एवं मंडल के पदाधिकारी के द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया, इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के राष्ट्रीय सेवा पखवाड़ा के जिला सदस्य राकेश बर्मन, मंडल संयोजक दिनेश मौर्य, सहयोगी संतोष केवट, जनकपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला, महामंत्री नरेश यादव, महामंत्री मणि प्रसाद पांडे, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, कुवारपुर के मंडल अध्यक्ष हीरालाल मौर्य, किसान मोर्चा प्रदेश कर समिति सदस्य आदित्य गुप्ता, लक्ष्मण कुशवाहा, अनिल सिंह के साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।