बड़ी खबर- 1500 में बना रहा था वोटर आईडी, तहसीलदार मनहरण सिंह ने की दो लोक सेवा केंद्रों को सील, दर्ज कराई जा रही है एफआईआर

Chandrakant Pargir

 


एमसीबी / जिले के भरतपुर तहसील के जनकपुर स्थित दो लोक सेवा केंद्रों को भरतपुर तहसीलदार ने सील कर दिया, दोनो के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।


इस संबंध में तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया ने बताया कि दोनो लोक सेवा केंद्र के संचालक के विरुद्ध शिकायत मिल रही थी कि शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से 10 से 15 गुणा ज्यादा राशि वसूली जा रही है साथ ही 1500-1500 में वोटर आईडी बनाकर बेचा जा रहा है। इसमे एसडीएम का फर्जी हस्ताक्षर भी किया जा रहा था। 



जबकि शासन द्वारा वोटर आईडी निशुल्क मुहैया कराया जा रहा है। ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद लोक सेवा केंद्र जनकपुर के अश्विनी शुक्ला और विपिन सिंह के केंद्रों को सील कर दिया गया है। इस कार्यवाही के दौरान कोटडोल तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त, हल्का पटवारी धनंजय वर्मा, हल्का पटवारी आशीष मिंज प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!