सोनहत ग्राम पंचायत के पंच सुरेश ठाकुर, दिनेश, संतोष साहू, ओम प्रकाश पैकरा, सीपी साहू, आरपी साहू, मुस्तफा, सचिंन और रवि प्रसाद के हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र में बताया है कि दिनांक 28/08/2023 एवं 05/09/2023 ग्राम पंचायत सोनहत के ग्रामीण व पंचो के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था, शिकायत में बताया की जब से सचिव पदस्थ है तब से ग्राम सभा का मुनादी नही कराया जाता न ही ग्राम सभा में ग्रामवासियो को एजेंडा की जानकारी नही दी जाती है, जिससे शासन के योजनाओ का पता नही चलता है। उनके द्वारा पंचो का मासिक बैठक भी नही किया जाता है न ही किसी मद के आय व्यय की जानकार नही दी जाती है और मनमाने तरीके से बिना पंचो के सहमति / जानकारी के बिना पंचायत के राशि का आहरण कर लिया जाता है. ग्राम पंचायत सोनहत मे स्वीकृत कई निर्माण कार्यो की अग्रिम राशि सचिव के द्वारा निकाल लिया गया है किन्तु आज तक कार्य प्रारंभ नही किया गया है। ग्राम पंचायत सोनहत में 15 वित्त राशि को भी मनमाने तरिके से आहरण कर लिया है जिसका जानकारी पंचों व ग्रामीणो को नही दी जाती है और न ही 15 वित्त के आय व्यय की जानकारी नही दिया जाता है। ग्राम पंचायत सोनहत के सचिव की मनमानी के संबंध में कई बार शिकायत किया गया किन्तु आज तक कोई जांच व कार्यवाही नही किया गया जिससे पंच व ग्रामीण क्षुब्ध व अंतुष्ट है।
जा रहा है कुशहा
शिकायत में बताया गया है कि ग्राम पंचायत के सचिव को अब यहां से हटाकर कुशाहा भेजे जाने की तैयारी है। जिसमे वो सोनहत का प्रभार दिए बिना जाएगा, ऐसा सचिव की सेटिंग करने की जानकारी भी शिकायत पत्र में दी गई है। शिकायत में अधिकारियों को पार्टी देने की बात भी लिखी गई है।
निर्माण कार्य शुरू नही हुआ
शिकायत में बताया गया है कि मिया पारा सोनहत का सी.सी. रोड की अग्रिम राशि निकाल ली गई है, व स्टेडियम के बगल में नाली निर्माण की राशि निकाली जा चुकी है और कार्य प्रारंभ भी नही किया गया है। सभी ने कलेक्टर से जन चौपाल का टोकर नंबर क्रमांक 2010223001724 व टोकन क्रमांक 2110223001809 के संबंध में कार्यवाही करने की मांग की है।


