मनमाने और नियम विरुद्ध पदस्थापना से शिक्षक नाराज, सौंपा ज्ञापन, तालाबंदी की चेतावनी

Chandrakant Pargir

 



कोरिया। जिले के कई शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने समग्र शिक्षा जिला कोरिया के जिला मिशन समन्दयक को पत्र लिखकर विकासखण्ड सोनहत अंतर्गत संकुलों के रिक्त शैक्षिक समन्वयकों के पदो पर नियम विरुद्ध व मनमाने तरीके से कराये गये शिक्षकों की नियुक्ति के  आदेश में संशोधन किये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है अन्यथा वो आंदोलन की राह पर जाने की तैयारी करेंगे।

 सौंपे ज्ञापन में बताया गया है किन विकासखण्ड सोनहत अंतर्गत कुछ संकुलों में रिक्त शैक्षिक समन्वयकों के पदो पर कार्य करने के लिए शिक्षकों की नियुक्तियां की जानी थी, जिसमें नियुक्ति के लिए नियमानुसार संकुलों में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षकों, पूर्व अनुभवी (जो पूर्व में शैक्षिक समन्वयक के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं एवं एकल तथा द्विशिक्षकीय विद्यालय व अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों को छोड़कर पूरे शिक्षकों की सहमति प्राप्त कर वरिष्ठ शिक्षकों का प्रस्ताव संकुल प्राचार्य अपनी सहमति देते हुए एवं अभिमत के साथ नियुक्ति के लिए तैयार प्रस्ताव प्रेषित किया जाना नियमन व न्यायसंगत था, इस प्रकार से नियमों का पालन कर तैयार प्रस्ताव अनुसार की गई नियुक्तियां पूर्णतः निष्पक्ष व विरोध रहित रहता। साथ ही विकासखण्ड सोनहत अंतर्गत कुछ संकुलों में रिक्त शैक्षिक समन्वयकों के पदो पर नियुक्ति की जाने के लिए नियुक्ति नियमों, निर्देशों को नजर अंदाज कर नियमों की अवहेलना करते हुए मनमाने ढंग से अपने मनचाहे सहायक शिक्षकों, शिक्षकों को नियम विरूद्ध तरीके से नियुक्ति आदेश जारी करवा दिया गया है, जिससे संकुल केन्द्र कटगोटी सी, केशगया ए. केशगवां- बी. पुसला संकुलों के समस्त शिक्षकों में भारी असंतोष व नाराजगी है उक्त नियम विरुद्ध नियुक्ति आदेश के विरोध में संकुल के समस्त शिक्षक विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी करेंगे और विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय और खण्ड स्त्रोत केन्द्र एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव किये जाने की मांग शिक्षक संगठनों से कर रहे हैं। ज्ञापन में आगे बताया गया है किनविकासखण्ड सोनहत के संकुल पुसला एवं कटगोडी-सी के समस्त शिक्षकों ने पूर्व में ही अपने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त सहमति देकर संकुल प्राचार्य के अभिमत के साथ तैयार प्रस्ताव अनुसार रिका शैक्षिक समन्वयक पद पर नियुक्ति के लिए शिक्षक का नाम प्रस्तापित कराया था किन्तु उक्त प्रस्ताव व संकुल प्राचार्य के अभिगत को विकासखण्ड के बीआरसी स्तर से अमान्य करते हुए नियम विरूद्ध य मनमाने तरीके से अपने मनचाहे शिक्षकों का नाम प्रस्तावित कर उक्त सभी संकुलों में नियुक्ति आदेश करवा दिया गया, जिससे उक्त संशुल के शिक्षकों में विरोध के स्वर उठ रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!