सरकारी शराब दुकान में चखना सेंटर, तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया की छापेमारी

Chandrakant Pargir


एमसीबी।  एमसीबी जिले के भरतपुर तहसील के तहसील मुख्यालय जनकपुर स्थित मदिरा दुकान मे चल रहे चखना सेंटर पर तहसीलदार भरतपुर मनहरण सिंह राठिया, तहसीलदार कोटाडोल यादवेंद्र कैवर्त व राजस्व की टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की गई, जिसमे चखना सेंटर बंद कराते हुए गैस सिलेंडर, स्टोव, पानी पाउच, चिप्स, कुरकुरे, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू इत्यादि सामग्री जप्त करते हुए सेल्समेन व मैनेजर को तहसीलदार भरतपुर द्वारा फटकार लगाया गया साथ ही ऑफिस परिसर मे पसरे  गन्दगी को 2 दिन मे साफ करने के निर्देश दिया गया। 





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!