कोरिया / आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गिरजापुर में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा, अखबार में खबर छपी तो बौखलाए ठेकेदार ने पत्रकार से फोन व वाट्सअप में किया गली गलोच व देख लेने की धमकी दी और अब मामला पटना थाना पहुंच गया है। ठेकेदार का कहना है कि मेरी खबर छाप कर मेरी इमेज बिगाड़ी है वो मान हानि करेगा और 50 लाख भरने के लिए पत्रकार तैयार रहे।
जानकारी के अनुसार खबर प्रकाशन के बाद ठेकेदार पर मोबाइल फोन व वाट्सअप पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गली, गलोच करने व देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पत्रकार राम सुकृत कुशवाहा द्वारा पटना थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।
बता दें कि पटना क्षेत्र के गिरजापुर में 25.56 लाख रुपये की लागत से बन रहे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय सह गोदाम भवन का छज्जा 21 सितंबर को गिर गया, निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेका पर कराया जा रहा है, छज्जा गिरने की खबर कई अखबारों में प्रकाशित हुई, खबर प्रकाशन के बाद ठेकेदार विवेक मिश्रा जिसे पीडब्ल्यूडी विभाग बैकुण्ठपुर एसडीओ एसके मिश्रा का पुत्र बताया जा रहा है उसने बौखलाहट में पत्रकार राम सुकृत कुशवाहा को फोन कर व वाट्सएप में प्रकाशित खबर को लेकर गाली, गलोच करते हुए देख लेने की धमकी दी गई जिसकी पटना थाना में लिखित शिकायत कराते हुए पत्रकार राम सुकृत कुशवाहा ने ठेकेदार पर उचित कार्यवाही की मांग की गई है।



