बड़ी खबर- गोंगपा और बसपा में हुआ गठबंधन,साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Chandrakant Pargir

 


रायपुर / छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है, दोनो मिलकर अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, इस सबंध में गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरो ने बताया कि राज्य के लोग भाजपा कांग्रेस से ऊब चुके है, अब यहां छत्तीसगढ़िया पहली पसंद है, हमने बसपा के साथ सीटों में समझौता कर लिया है, 53 सीटों पर बसपा लड़ेगी जबकि हम 37 सीटों पर लड़ेंगे, हमारे बीच काफी समय से बात चल रही थी सीट शेयर की बात फाइनल हो गयी है। हम दोनों मिलकर छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन करने मैदान में उतरेंगे।



वही बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयम ने बताया कि इस बार चुनाव बड़ा रोचक होने वाला है एक जैसी विचारधारा के दो दल आपस मे मिले और अब दोनो मिलकर इस विधानसभा चुनाव में उतरेंगे और इस बार इतिहास बनेगा। छत्तीसगढ़ की जनता की मांग पर भाजपा औऱ कांग्रेस को हम उखाड़ फेंकने के लिए एकदम तैयार है। हम 53 पर जबकि गोंगपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनो मिलकर उतरेंगे मैदान में और बाजी हम जीतेंगे।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!