इकलौते दावेदार के पीछे कुछ है अलग कहानी, खट्टे मीठे चर्चों पर पढ़िए साप्ताहिक 'हल्ला है..'

Chandrakant Pargir
ओम माथुर 


हल्ला है.. 

26 अगस्त को भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर कोरिया, एमसीबी जिले के दौरे पर रहेंगे। हल्ला है टिकट के दावेदारों ने उन्हें अपनी ओर रिझाने भरपूर प्रयास करने की रणनीति बनाई है, लग रहा है इससे ओम माथुर को कोई फर्क नही पड़ने वाला है।


हल्ला है..

भाजपा में विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड के विधायक इन दिनों दौरे में है। हल्ला है जहां जहां विधायक जाते है,  हारे हुए नेता रणनीति के तहत अपने समर्थकों से खुद के पक्ष नारे लगा रहे है, शायद इससे उन्हें टिकट मिल जाए।


हल्ला है..

इकलौते दावेदार के पीछे कुछ है अलग कहानी, हल्ला है कि कई दावेदार गए तो थे फॉर्म भरने, पर मैनेज करके उन्हें मना लिया गया, किसी को अगले जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष तो किसी को दूसरे जिले का जिला पंचायत अध्यक्ष की रेवड़ी दी गई है।


हल्ला है..

स्वास्थ्य विभाग ने गुपचुप तरीके से करोड़ो की कई तरह की खरीदी कर ली है, हल्ला है कि एक मशीन ऐसी खरीदी है जो आना था जापान मॉडल और आ गया है चीनी। ऐसे में एक हिंदी फिल्म का गीत याद आता है.. 'जाना था जापान.. पहुंच गए चीन.. समझ गए न..। 


जिला अस्पताल


हल्ला है..

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल है। हल्ला है सब कुछ ठीक बताने 75 साल के रिटायर्ड नेत्र रोग विशेषज्ञ को अस्पताल में बिठाकर इलाज करवाया जा रहा है, मरीज परेशान हैं, अस्पताल में आकर उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इलाज वो कराए तो कैसे?  इधर, सीएमएचओ हड़ताल के बाद की स्थिति राज्य स्तर पर ऑल इज वेल बता रहे।


हल्ला है..

सड़क पर बैठे मवेशियों से हर कोई परेशान है। राज्य सरकार सभी जिलों के कलेक्टरों को सड़क से पशुओं को हटाने निर्देश दिए हैं पर कोरिया में जिस सड़क से आला अधिकारी गुजरते हैं सिर्फ उसी सड़क से मवेशियों को हटाया जा रहा है। जिले की अन्य सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार है। लगातार मवेशियों की वाहनों से दुर्घटना हो रही है और अधिकारियों को इससे लेना-देना नहीं..। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!