रायपुर। राजधानी रायपुर मतदाता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न जनजाति समुदाय के लिए कोरिया के बैकुंठपुर निवासी पटवारी योगेश गुप्ता के द्वारा तैयार किये गए पोस्टर्स छाए हुए है।
आज भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ,निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पांडेय और श्री अरुण गोयल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले ने पोस्टर का अवलोकन किया।
आपको बता दें स्थानीय पटवारी योगेश गुप्ता द्वारा तैयार पोस्टर्स में मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न जनजातियों को उनकी भाषा मे आकर्षक पोस्टर के माध्यम से वोट एवं वोटर के महत्व को समझाया गया है।
गौरतलब है कि योगेश गुप्ता बीते कई वर्षों से भारत निर्वाचन आयोग के लिए पोस्टर बना रहे है उन्हें राज्य ही नही देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया चुका है।




