ठाकुर अजय सिंह हाईस्कूल में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह का भव्य आयोजन, 33 मेधावी विद्यार्थियों और 6 पूर्व छात्रों का किया गया सम्मान

Chandrakant Pargir


 बैकुंठपुर, कोरिया। स्थानीय ठाकुर अजय सिंह हाई स्कूल में वर्ष 2026 का वार्षिक उत्सव सह विदाई समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा प्रबंधन समिति से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के आगमन पर पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुई। इसके बाद माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” के सामूहिक गायन से वातावरण में क्षेत्रीय गौरव और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय एम.आर. ठाकुर को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।



कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर अजय शिक्षा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर और समिति से जुड़े पदाधिकारियों को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन और शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। साथ ही पिछले वर्ष प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 33 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें गुलाब का फूल और उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।



अजय शिक्षा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर और विद्यालय की प्राचार्या पार्वती यादव ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अजय शिक्षा समिति के मार्गदर्शन में विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मजबूत बौद्धिक आधार प्रदान करना है।

कार्यक्रम का संचालन संवर्त कुमार ‘रूप’ ने किया, जबकि सह संचालन स्नेहा पैकरा और खुशी शेख द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अजय शिक्षण समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, प्रमिला कौर, आलोक शर्मा, अजय ठाकुर, राकेश कुमार और आकाश सहित विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं में तरूणी भार्गव (शिक्षिका), शशि कुमार मांझी मोनू (पूर्व एल्डरमैन, नगर पालिका), चंदन ढीमर (व्यवसाई) और आशा भगत (पटवारी, राजस्व विभाग बैकुंठपुर) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के 33 मेधावी छात्र-छात्राओं में आयुष राजवाड़े, उत्कर्ष ठाकुर, ममता राजवाड़े, दिव्या राजवाड़े, रौनक सिंह, खुशबू यादव, आदित्य राजवाड़े, सुनैना बखला, पंकज कुमार राजवाड़े, प्रत्युषा शर्मा, आकाश यादव, रितेश कुमार, रुस्तम राजवाड़े, प्रतीक राजवाड़े, प्राची यादव, आंचल यादव, नैतिक सिंह, गुलशन राजवाड़े, स्नेहा यादव, लक्ष्य कुमार साहू, प्रियांशु यादव, सोनू सिंह, कृष्णा, स्वरा रजक, आयुष कुमार, गरिमा सिंह, निष्ठा सिंह, राशि गोयन, उज्ज्वल, काम्या राजवाड़े, साम्या खातून, आकांक्षा और तुलसी राजवाड़े को सम्मानित किया गया।

वहीं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों में दिव्या, खुशबू, महिमा, रौनक, अनुकल और प्रिंशु को सम्मानित कर विदाई दी गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!