छात्रावास अधीक्षक स्थानांतरण आदेश पर 6 महीने बाद भी अमल नहीं, विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर (कोरिया)। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा 18 सितंबर 2025 को छात्रावास अधीक्षक श्रेणी “स” के पदों पर पदस्थापना एवं स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया था, लेकिन करीब छह महीने बीत जाने के बाद भी कोरिया जिले में इस आदेश का अमल नहीं हो सका है।





आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया था कि जिन कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है, वे 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करें। इसके बावजूद आज 14 मार्च 2026 तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरिया द्वारा आदेश को लागू नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि आदेश में जिले के कई छात्रावास अधीक्षकों की नई पदस्थापना तय की गई थी, जिससे छात्रावासों की व्यवस्था बेहतर करने का उद्देश्य था। लेकिन आदेश के क्रियान्वयन में हो रही देरी से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों और विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यदि समय पर आदेश का पालन किया जाता तो छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिल सकता था। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतने लंबे समय बाद भी आदेश लागू क्यों नहीं किया गया।

अब देखने वाली बात होगी कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!