ओपीडी काउंटर के पास बन रहे दवा वितरण कक्ष के निर्माण पर उठे सवाल, जिला अस्पताल बैकुंठपुर का मामला

Chandrakant Pargir

 


कोरिया जिला के जिला अस्पताल बैकुंठपुर में ओपीडी काउंटर के बगल दवा वितरण कक्ष का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों व अस्पताल आने वाले नागरिकों ने सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान आवश्यक तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में भवन की मजबूती पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।



सूत्रों के अनुसार निर्माण में कॉलम नहीं लगाए गए हैं तथा मामूली प्लिंथ खोदकर सीधे ईंट की जोड़ाई कर दी गई है और दीवार खड़ी कर दी गई है। जबकि नियमानुसार प्लिंथ में लोहे के सरिए लगाकर पहले बीम तैयार कर सीमेंट-गिट्टी से भराई के बाद निर्माण किया जाना चाहिए था। इसी वजह से निर्माण कार्य को लेकर शंका और असंतोष बढ़ता जा रहा है।



बताया जा रहा है कि यह कार्य CGMSC के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन अब तक निर्माण एजेंसी या तकनीकी स्वीकृति से संबंधित स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारी खुलकर जानकारी देने से बच रहे हैं, जिससे पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं।



स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान में किसी भी प्रकार का निर्माण उच्च गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कराए और यदि निर्माण में अनियमितता पाई जाए तो जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना या नुकसान से बचा जा सके।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!