बैकुंठपुर में बैंकों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों ने दिए निर्देश

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। जिले में बैंकिंग सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे एवं एसडीओपी राजेश साहू ने बुधवार 29 जनवरी 2026 को थाना बैकुंठपुर पुलिस स्टाफ के साथ नगर क्षेत्र में स्थित विभिन्न बैंकों का सुरक्षागत दृष्टि से औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सोसाइटी बैंक में ग्राहकों की अत्यधिक भीड़ पाई गई। मौके पर उपस्थित लोगों को टोकन के अनुसार लाइन में खड़े रहने की समझाइश दी गई। वहीं बैंक गार्ड को वर्दी में ड्यूटी करने तथा ग्राहकों को सुरक्षित रूप से लाइन में खड़ा कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा बैंक में आए सभी ग्राहकों को अपने पैसे संभालकर सुरक्षित रखने की भी समझाइश दी गई।



पंजाब नेशनल बैंक के निरीक्षण के दौरान बैंक में गार्ड मौजूद नहीं पाया गया। हालांकि ग्राहकों से पूछताछ करने पर बताया गया कि बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ध्यान रखा जाता है तथा उनके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है।



इसी प्रकार सेंट्रल बैंक में भी गार्ड की अनुपस्थिति पाई गई, जबकि सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में मिले। बैंक मैनेजर को गार्ड की नियुक्ति हेतु प्रतिवेदन भेजने एवं उच्च अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में सेंट्रल बैंक के सामने लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिस कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

इसके अलावा थाना प्रभारी कोतवाली बैकुंठपुर एवं यातायात प्रभारी को लगातार सघन पेट्रोलिंग करने तथा बेतरतीब खड़े वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!