बैकुंठपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9 जून से 21 जून तक 'संकल्प से सिद्धि' अभियान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पटना मंडल में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। इन 11 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है।" उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे चौपाल, वार्ड, ग्राम, शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी दें।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, रामलखन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, कपिल जायसवाल, गौरव अग्रवाल, सचिदानंद द्विवेदी, सत्यम साहू, योगेन्द्र मिश्रा, मीरा सोनी, राजेन्द्र सोनी, रूपचंद गुप्ता, विष्णु साहू, ममता कुशवाहा, चन्द्रकली राजवाड़े सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सलका मंडल में हुआ संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन
ग्राम सारा में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी गायत्री सिंह एवं मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इस मौके पर पार्षद रेखा वर्मा, जगदीश सिंह, शिवप्रसाद राजवाड़े, राम सुंदर राजवाड़े, राम संकर सिंह, हंस लाल कुर्रे, कृष्ण कुमार राजवाड़े, रामनारायण सोनवानी, पंकज साहू, रामनाथ राजवाड़े सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनता के बीच सेवा और सुशासन के संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया गया।
सोनहत मंडल की बैठक में बनी कार्ययोजना
सोनहत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए राजवाड़े समाज भवन में भाजपा सोनहत मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में "संकल्प से सिद्धि" अभियान के तहत आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।
इस बैठक में जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, युवा नेता शारदा गुप्ता, ईश्वर राजवाड़े, राजाराम राजवाड़े, मनोज साहू, सुभाष जायसवाल, दीपक जायसवाल, आलेश्वरी गौतम, राजकुमारी राजवाड़े, रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह, सुचित्रा पाल, विक्की सारथी, भीम राजवाड़े, लक्ष्मी राजवाड़े, मैन प्रताप सिंह, धनेश्वर सिंह, राजकुमार राजवाड़े, रामकुशल राजवाड़े, संजय मानिकपुरी, बालकृष्ण देवांगन, अनिल गौतम सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में योगदान देंगे।