सरगुजा संभागीय शतरंज स्पर्धा में उभरे नवोदित चेस सितारे, 12 वर्गों में 50 से अधिक स्कूली खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिले शील्ड व मेडल

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर, 11 जून 2025:। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘चेस इन स्कूल इंडिया’ के अंतर्गत सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में किया गया। छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन महासचिव  विनोद कुमार राठी के दिशा-निर्देशन में और कोरिया जिला शतरंज संघ के तत्त्वावधान में संपन्न इस प्रतियोगिता में कोरिया, सूरजपुर, अंबिकापुर और एमसीबी क्षेत्र के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।


स्पर्धा को दो मुख्य समूहों में विभाजित कर स्विस लीग पद्धति पर 5 चक्रों में मुकाबले खेले गए। 11 वर्ष तक और 11 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अलग-अलग समूह बनाए गए थे।



समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी  जितेंद्र कुमार गुप्ता रहे, जिनके कर-कमलों से विजेताओं को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ने की। विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.एल. गुप्ता, जिला आयुर्वेद अधिकारी सुश्री एल्विना ग्रेस, श्रीमती स्वाति सिंह, श्री आशीष गुप्ता (कोटा, बिलासपुर) व श्री दीपेंद्र यादव (अंबिकापुर) विशिष्ट अतिथि रहे।



प्रमुख विजेता –


अंडर 17 बालक: अभिनंदन बड़ेरिया (बैकुंठपुर)


अंडर 17 बालिका: आफरीन (बैकुंठपुर)


अंडर 15 बालक: ऋषभ भगत (अंबिकापुर)


अंडर 15 बालिका: आदिति सिंह (अंबिकापुर)


अंडर 13 बालक: आदर्श वर्मा (अंबिकापुर)


अंडर 13 बालिका: अनन्या रे (अंबिकापुर)


अंडर 11 बालक: अरूप कुमार रे (अंबिकापुर)


अंडर 11 बालिका: आयशा बानों (चिरमिरी)


अंडर 9 बालक: अक्षत राज डांगरे (अंबिकापुर)


अंडर 9 बालिका: नायशा यादव (अंबिकापुर)


अंडर 7 बालक: अहान गुप्ता (बैकुंठपुर)


अंडर 7 बालिका: अंशा फातिमा (बैकुंठपुर)



कार्यक्रम का संचालन श्री अब्दुल शमीम ने किया। आयोजन को सफल बनाने में निर्णायक शेष रतन जायसवाल सहित बी. मनियन, अंजुम, शगुफ्ता खानम, शिवहरी, अजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, संवर्त कुमार रूप, विजय जांगड़े, आनंद तिवारी, असगर इमाम का विशेष सहयोग रहा।


अंत में संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों, सहभागियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!