रायपुर, 2 जून 2025छ। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को संगठित मंच और उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य से सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह घोषणा भोपाल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के पत्रकारों की उपस्थिति रही।
कार्यकारिणी के गठन की जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष विजय कुमार दास ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर निष्पक्ष, निर्भीक और सक्रिय पत्रकारिता को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी राज्यभर में प्रेस क्लब की गतिविधियों का संचालन करेगी और जरूरतमंद पत्रकारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
नई कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से अनुभवी और सक्रिय पत्रकारों को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष – पीयूष मिश्रा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – अशोक साहू, दिलीप पांडेय
उपाध्यक्ष – तन्मय साकल्य, जगजीत सिंह
महामंत्री – महेंद्र नामदेव
सचिव – अमित चौरसिया, मोहन तिवारी, संचित श्रीवास्तव, आशीष शर्मा
कोषाध्यक्ष – शेख आबिद
इसके अलावा कार्यकारिणी में गिरीश वोरा, हिमांशु द्विवेदी, प्रकाशचंद होता, रवि भोई, अजय सक्सेना, श्रीनारायण भोई, गौरव शुक्ला, दामू आम्बेडारे, प्रकाश मदने को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रबंध कार्यकारिणी का हिस्सा होंगे।
नवगठित कार्यकारिणी से पत्रकार जगत को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन ने यह भी संकल्प लिया है कि आने वाले समय में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।