पहलगाम हमले के विरोध में कोरिया जिले में कल आधे दिन का बंद

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरिया द्वारा शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को प्रातः से दोपहर 12 बजे तक शहर बंद का आह्वान किया गया है।

चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने इस घटना को "हिन्दुओं का कायराना नरसंहार" करार देते हुए बताया कि इस जघन्य कृत्य के खिलाफ पूरा देश आक्रोशित है और व्यापारी वर्ग भी इस गुस्से का हिस्सा है।



व्यापारियों से स्वैच्छिक बंद में शामिल होने की अपील


चेंबर के प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र शर्मा ने व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वस्फूर्त भाव से अपने प्रतिष्ठान शुक्रवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक बंद रखें। दोपहर 12 बजे के बाद व्यवसाय पुनः सामान्य रूप से संचालित किए जा सकेंगे।

इस बंद को कोरिया व्यापारी संघ का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है। संघ के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे इस विरोध प्रदर्शन में सहभागी बनें और बंद को सफल बनाएं।



 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!