भाजपा स्थापना दिवस को पर्व की तरह मनाएं – अखिलेश सोनी, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं – देवेंद्र तिवारी

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिला प्रभारी अखिलेश सोनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस को पर्व की तरह मनाने का आह्वान किया। बैठक में उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एन.डी.ए. सरकार का तीसरा कार्यकाल देश में विकास और राजनीतिक स्थायित्व के नए युग की शुरुआत कर रहा है।



बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं से ‘गांव चलो अभियान’ के तहत घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वक्फ संशोधन, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, तथा आयकर छूट सीमा को 12 लाख रुपये तक बढ़ाने जैसे निर्णय जनता को राहत देने वाले ऐतिहासिक कदम हैं, जो देश की सामाजिक और राजनीतिक दिशा तय करेंगे।



बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, पंकज गुप्ता, अशोक जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जनपद सदस्य शिवकुमारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा सोनपाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, भाजपा नेता भानूपाल, कपिल जायसवाल, धीरेंद्र साहू, रवि त्रिपाठी सहित सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्थापना दिवस को जनउत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया। बैठक पूरे जोश और संगठनात्मक एकता के साथ सम्पन्न हुई।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!