कोरिया 12 अप्रैल। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम चिरगुड़ा, अटल चौक (जिला-कोरिया) में 56वाँ श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव (झण्डावाला) एवं 54वाँ रामचरित मानस गायन वादन महासम्मेलन 2025 का भव्य आयोजन दिनांक 12 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक होने जा रहा है। यह आयोजन प्रतिदिन सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें भक्ति संध्या, मानस गायन, भजन व सत्संग का आयोजन होगा।
इस महासम्मेलन में क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित मानस मंडलियाँ भाग लेंगी, जिनमें माँ बागेश्वरी महिला मंडली पतरापारा गिरजापुर, सीता बालिका मंडली डुमरिया, ओंकारेश्वर शिव मानस मंडली गंगौटी (सूरजपुर), अम्बिका महिला मंडली सलगवांकला सोनहत, लव कुश बाल मंडली पीपरा, माँ महामाया मानस मंडली सोनहत, जागृति महिला मंडली आमापारा, राधा कृष्ण बालिका मंडली पंडरी सूरजपुर, हरि ओम मानस परिवार सलगवांकला, जय माँ लक्ष्मी महिला मंडली धुम्माडांड सोनहत, कुँवारी कन्या बालिका मंडली बतरा, महेश्वरी पुत्र अशोक मानस परिवार महुआपारा, शिव संदेशा महिला मंडली पीपरा (उपरपारा), रामचरित मानस परिवार उजियारपुर, जय माँ दुर्गे मानस मंडली जामपारा बैकुण्ठपुर, आदर्श मानस मंडली नकना, जय श्रीराम मानस मंडली कौशलपुर रामानुजनगर, माँ शारदा मानस मंडली कसकेला, जय भोले मानस मंडली बकना रामानुजनगर, सतसंग मानस मंडली नवापारा कठौता (सूरजपुर), संतसंग मानस परिवार घुघरा, जय सियाराम मानस परिवार बतरा (सूरजपुर), शिव मानस मंडली लहपटरा लखनपुर (सरगुजा), शिव जागृति मानस मंडली परसिया (सूरजपुर), मानस मंडली बड़वार सोनहत, श्री हनुमंत कृपा मानस परिवार जमनीपारा खरवत कोरिया, अयोध्याधाम श्रीराम दरबार मानस परिवार (सोनहत), जय श्रीराम मानस मंडली रामतीर्थ रामानुजनगर (सूरजपुर), तुलसी मानस मंडली कसकेला, जय माँ दुर्गा मानस मंडली पिवरी एवं माँ गढ़वतिया मानस मंडली महुली बिहारपुर (सूरजपुर) प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में प्रत्येक दिन क्रमशः चयनित मंडलियाँ मंच पर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी। सभी मंडलियों से अनुरोध है कि वे नियत समय पर संपूर्ण दल के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
आयोजक मंडल समस्त ग्रामवासी चिरगुड़ा, जिला कोरिया के द्वारा भक्तजनों से आग्रह है कि वे इस विशाल भक्ति महोत्सव में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम व हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें।