बिहारीलाल राजवाड़े लड़ेंगे जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 4 में बढ़ी हलचल, 27 जनवरी को लेंगे नामांकन पत्र

Chandrakant Pargir


कोरिया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। तीन बार जनपद सदस्य और एक बार सरपंच रह चुके वरिष्ठ नेता बिहारीलाल राजवाड़े ने इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि वे 27 जनवरी को नामांकन पत्र लेंगे। राजवाड़े ने दावा किया कि उनका चुनाव लड़ना तय है और इस बार वे जीत सुनिश्चित करेंगे।

कांग्रेस ने नेता बिहारीलाल राजवाड़े का कहना है कि वो क्षेत्र क्रमांक 4 से हर हाल में चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने इसके लिए पहले से तैयारी कर रखी है, एक बार पूरे क्षेत्र का वो दौरा कर चुके है।

 आपको बता दे उनकी पत्नी भी जनपद सदस्य रह चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि एक बार दोनों ने एक साथ चुनाव लड़ा था और दोनों ही विजयी हुए थे।  


कांग्रेस और भाजपा की रणनीति पर नजरें


इस सीट से कांग्रेस के आस्तिक शुक्ला भी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे तभी मैदान में उतरेंगे जब कांग्रेस उनके नाम की आधिकारिक घोषणा करेगी। दूसरी ओर, भाजपा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।  


दिलचस्प मुकाबले की संभावना


बिहारीलाल राजवाड़े और आस्तिक शुक्ला दोनों ही कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं।  वहीं, भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा से मुकाबला और रोचक हो सकता है।


क्षेत्र क्रमांक 4 में 11 ग्राम पंचायतें


जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 में चिरगुड़ा, रनई, तेंदुआ, डुमरिया, जमडी, पिपरा, गिरजापुर, टेंगनी, बिलारो, खोंड और सोरगा ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!