कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने वृद्धजनों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, कलेक्टर की संवेदनशीलता देख लोगों की आंखे हुई नम
personChandrakant Pargir
19 अगस्त
share
बैकुण्ठपुर (कोरिया) 19 अगस्त। कोरिया जिले की कलेक्टर श्रीमति चंदन त्रिपाठी ने बैकुण्ठपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया, जिनका कोई नही ऐसे में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी को अपने बीच पाकर वृद्धजनों की खुशी का ठिकाना नही था और उस पर उनके द्वारा राखी बांधते देख लोगो की आंखे नम हो गई।
आज रक्षाबंधन के दिन सुबह कोरिया कलेक्टर श्रीमति चंदन त्रिपाठी बैकुण्ठपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची, उन्होंने वृद्धजनों का हाल चाल जाना और उनके साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया, पहले वृद्धजनों के माथे पर तिलक लगाया, उसके बाद राखी बांधी, पूछकर मीठा खिलाया कि आपको शुगर तो नही है, उसके बाद उनकी आरती उतारी, उन्होंने वृद्धाश्रम का संचालन कर रही संस्था से वृद्धजनों के मेडिकल चेक, बीपी शुगर के साथ उनकी बीमारी के संबंध में जानकारी ली, उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाएगी जो इनका समय समय पर चेकअप हो सके। उन्होंने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया, उनके खाने रहने की व्यवस्था का जायजा लिया, पहले तो वहां रहने वाले वृद्ध उनसे बात करने से कतरा रहे थे, परंतु जब वो उनसे बात करने लगी तो एक मूकबधिर वृद्ध ने उनसे खूब बात की, दूसरा वो क्या कहना चाह रहे है वो कलेक्टर को समझा रहे थे, उन्होंने वृद्धजनों से पूछा कि उन्हें क्या चाहिए, एक ने रामायण की मांग की जिस पर उन्होंने कहा कि वो तुरंत मुहैया करा देती है, उन्होंने आश्रम में वृद्धजनों के लिए पुस्तकें, सहित कई सुविधाएं खुद मुहैया कराने को कहा, वृद्धजन की सेवा में लगे सामाजिक कार्यकर्ता के कार्यो की सराहना की, उन्हें कहा कि आप ही इनके लड़के हो, इनका पूरा ध्यान राखियेगा, सभी वृद्धजनों को एक साथ रहने को लेकर बधाई दी, कहा कि वो समय समय पर जरूर उनको देखने आएंगी। कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में काफी समय बिताया, इस अवसर पर उनके साथ अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, स्टेनो घनश्याम मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि जिले की कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर वृद्धजनों के साथ न सिर्फ समय बिताया, उनको खुशी देने मिठाई और फल भी साथ लाईज़ उन्हें राखी भी बांधी, उनके बारे में जरा जरा सी बात की जानकारी ली।
अलग अलग गतिविधियां हो ताकि व्यस्त रहे
श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने वृद्धा आश्रम के मनोज सिन्हा से बात करते कहा कि वृद्धजनों के लिए बुक और पेंटिंग की समान की व्यवस्था करें, अलग अलग तरह की गतिविधियां हो ताकि ये सभी व्यस्त रहे, उन्होंने समाज कल्याण के अधिकारी आलोक भवार को निर्देश दिए कि वृद्धा आश्रम के वृद्धजनों को साइन लेंगवेज और इशारों से बात करने की शैली को सिखाया जाए।