वीडियो- बड़े बड़े साल के प्राकृतिक पेड़ो की कटाई जोरो पर, कुँवारपुर रेंजर समेत अमले को नही है सुध

Chandrakant Pargir


एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत कुँवारपुर परिक्षेत्र में विशाल साल के प्राकृतिक पेड़ो की कटाई जोरो पर है, परंतु कुवारपुर परिक्षेत्र के अधिकारियों समेत पूरा अमला गहरी नींद में है,। पेड़ो की कटाई पर विभाग का नियंत्रण नही रहा है।


जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कुँवारपुर परिक्षेत्र के दक्षिण मसौरा बीट के घोड़बाहरा नाले के किनारे कक्ष क्रमांक 1232 में जमकर साल के बड़े बड़े पेड़ो की कटाई की जा रही है,  इस कटाई के पीछे लकड़ी माफिया है जो साल के पेड़ों को यहां से काटकर मप्र भेज रहे है। साल के प्राकृतिक पेड़ की बलि दी जा रही है, वही वन विभाग मूक दर्शक बना बैठा है।



जिस क्षेत्र में कूप कटाई हुआ वही कटाई


जानकारी के अनुसार कुँवारपुर परिक्षेत्र के बीट क्रमांक 1232 में जनवरी और फरवरी माह में कूप कटाई हुई थी, इस क्षेत्र में पेड़ो की मार्किंग की गई थी, उन्ही पेड़ो को काट डाला गया है। पेड़ो की कटाई की जानकारी विभाग को है आज तक किसी पर भी पीओआर नही किया गया है।



 



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!