मांगे नही मानी गई, 21 जून से सीएचओ अब जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 3 दिन कर चुके है ऑनलाइन रिपोर्टिंग का बहिष्कार

Chandrakant Pargir


कोरिया 20 जून। कोरिया जिले के सभी सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य अधिकारी) 21 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होंगे, उन्होंने इसकी सूचना कलेक्टर के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दी है।  तय है ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित होगा।


जानकारी के अनुसार कोरिया में सीएचओ को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि  बैकुण्ठपुर विकासखंड में बीते 8 माह, सोनहत में 3 माह और बचरपोड़ी में 8 माह से पेंडिंग है। 18 जून से प्रदेश भर के सीएचओ ने ऑनलाइन रिपोर्टिंग का बहिष्कार  किया परंतु उनकी मांगों पर किसी तरह का विचार नही किया गया जिसके बाद अब उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।


नही मिल रही प्रोत्साहन राशि


छ.ग. प्रदेश में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को विगत 2 माह से लेकर अधिकतम 15 माह तक का कार्य अधारित वेतन (PLP) का भुगतान जिलो द्वारा नही किया गया है जिसके संबंध मे संघ द्वारा समय-समय पर अपर मुख्य सचिव, लोक स्वा. एवं परिवार कल्याण विभाग, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आयुक्त स्वास्थ्य सेवायें को पत्रो के माध्यम से अवगत कराया गया है।




ये है उनकी मांग


सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियो का लंबित कार्या अधारित वेतन PLP का भुगतान माह मई 2024 तक का पूर्ण किया जावे एवं अगामी माह से नियमानुसार प्रत्येक माह के 15 तारीख के भीतर भुगतान करना सुनिश्चित किया जावे। महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उनके गुह जिले मे स्थानान्तरण देने के लिए छूट प्रदाय किया जावे एवं मुख्यालय निवास का दायरा मुख्यालय से 8 कि.मी. के परिधी में निवास करने के लिए छूट दिया जाये।  पवन कुमार वर्मा, जिला संयोजक कांकेर की सेवा समाप्ति के आदेश को तत्काल निरस्त कर सेवा मे बहाल करते हुए दोषी अधिकारियों के उपर नियमानुसार कार्यवाही किया जाये।



ऑनलाइन रिपोर्टिंग का बहिष्कार के बाद अब हड़ताल

प्रदेश के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा दिनांक 18 जून 2024 दिन मंगलवार से चरणबद्ध आदोलन का आगाज कर रहे है। सीएचओ द्वारा 18.06.2024 से 20.06.2024 तक समस्त आनलाईन रिर्पोटिंग कार्य का बहिष्कार किया जावेगा। तत्पश्चात् मांग पूरी नहीं होने पर अब वे दिनांक 21.06.2024 से पूर्ण रूप से कार्य बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!