VEDIO- कांग्रेस की भरोसा यात्रा शुरू, दिग्गज नेता भी हुए शामिल

Chandrakant Pargir



कोरिया । आज गांधी जयंती से कांग्रेस की भरोसा यात्रा का आगाज हुआ, आज की यात्रा बैकुंठपुर से निकली है जो कुडेली तक जाएगी। 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कांग्रेस की भरोसा यात्रा की शुरुआत हुई यात्रा में बैकुंठपुर  विधायक अम्बिका सिंहदेव, नज़ीर अजहर, कांग्रेस के दिग्गज नेता योगेश शुक्ला बेदान्ति तिवारी, अशोक जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, मुख्तार अहमद, गणेश राजवाड़े, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अजय सिंह, आशीष डवरे, दीपक गुप्ता, नपा अध्यक्ष लालमुनि यादव, नेता।प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, संगीता राजवाड़े, विनोद शर्मा, सहित पटना चरचा और आसपास क्षेत्रों से आए कांग्रेसी पैदल मार्च कर यात्रा में शामिल हुए। आपको बता दे कांग्रेस की भरोसा यात्रा प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा पूरी विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 कि.मी. का सफर तय करेगी, अंतिम पड़ाव में सभा होगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं के पाम्पलेट वितरित करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियों तथा 15 सालों के रमन सरकार के कुशासन को भी प्रचारित किया जायेगा। यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ के माध्यम से होगी।





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!