बिलासपुर / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के उदलकछार व नागपुर रोड स्टेशन में 2 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिसमें गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 18755/18756 शहडोल-अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस शामिल है।
रेलवे बिलासपुर के अनुसार गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस का दिनांक 08 अक्टूबर से उदलकछार व नागपुर रोड स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस, उदलकछार स्टेशन सुबह 4.03 बजे पहुंचेगी व 4.05 बजे रवाना होगी और नागपुर रोड स्टेशन सुबह 4.16 बजे पहुंचेगी व 4.18 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस, नागपुर रोड स्टेशन रात 12.11 बजे पहुंचेगी व रात 12.13 बजे रवाना होगी और उदलकछार स्टेशन रात 12.24 बजे पहुंचेगी व 12.26 बजे रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 18755/18756 शहडोल-अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस की 8 अक्टूबर से उदलकछार व नागपुर रोड स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 18755 शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस, उदलकछार स्टेशन शाम 4.51 बजे पहुंचेगी व 4.53 बजे रवाना होगी और नागपुर रोड स्टेशन शाम 5.04 बजे पहुंचेगी व शाम 5.06 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 18756 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस नागपुर रोड स्टेशन 10.31 बजे पहुंचेगी व 10.33 बजे रवाना होगी और उदलकछार स्टेशन 10.44 बजे पहुंचेगी व 10.46 बजे रवाना होगी।


