एमसीबी। एमसीबी जिले का भरतपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम लरकोंड़ा के पटेलपारा मे उल्टी दस्त से 2 लोगों की मौत हो गयी वहीं 4 लोग पीड़ित हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर मे चल रहा है लेकिन एक ग्रामीण की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी केे अनुसार बीते शुक्रवार को ग्राम लरकोंड़ा निवासी भैयालाल सिंह के यहां बरहों कार्यक्रम था, जिसमें सभी लोग खाना खाए थे। उसी रात्रि भैयालाल सिंह को अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गया, परिजनो ने तुरंत पीड़ित भैयालाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर इलाज के लिए लेकर आए, अस्पताल मे चिकित्सकों ने रिफर कर दिया। मप्र के शहडोल मेडिकल कॉलेज मे इलाज के दौरान भैयालाल की मौत हो गयी, इसके बाद मृतक भैयालाल का पुत्र तिलकराज सिंह को भी उल्टी दस्त शुरू हो गया तो उसे भी इलाज के लिए मप्र के शहडोल में ले जाया गया। हालत मे कुछ सुधार होने पर तिलकराज अपने पिता के शव को लेकर जनकपुर आया तो उसे फिर उल्टी दस्त शुरू हो गया। परिजनो ने तत्काल तिलकराज सिंह को पुनः इलाज के लिए शहडोल ले जाकर मेडिकल कॉलेज मे भर्ती किए लेकिन उसकी स्थिति मे सुधार नहीं होने चिकित्सकों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिवा, पर जबलपुर ले जाते समय कटनी से 10 किलोमीटर पहले उसकी मौत हो गई। इधर, उसकी पत्नी को भी दस्त शुरू हो गया पर उसकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है। लेकिन अभी भी ग्राम लरकोंड़ा के पटेलपारा मे चार लोग उल्टी दस्त पीड़ित हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं, उसमें चिकित्सकों के द्वारा एक की हालत को गंभीर बताया जा रहा हैं। वहीं गांव मे स्वास्थ्य अमला कैम्प लगाकर ग्रामीणों की जांच व परीक्षण मे जुटा हुआ है।
क्या कहते है परिजन और चिकित्सक
माता बहादुर जो मृतक के परिजन है का कहना है कि अपने आप उल्टी दस्त की बीमारी पकड़ लिया है उल्टी दस्त शुरू होता है हाथ पैर सिकुड़ने लग रहा है।
वही मृतक का बड़ा भाई मनराज सिंह का कहना है कि उल्टी दस्त बढ़ गया फिर सीरियस हो गए फिर हम लोग यह से 10 , 11 बजे के आस पास जनकपुर हास्पिटल ले गए जहा से हमे लगभग 12 बजे के आस पास शहडोल मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया रविवार के दिन से वहां एडमिट कराये है छोटे भाई की हालत खराब होने लगी तभी जबलपुर रिफर किया गया कटनी पहुँचने से 10 किलोमीटर पहले उसकीं मौत हो गई और मेरे बड़े पापा भी भर्ती है। नर्स के द्वारा बताया गया कि मितानिन के द्वारा फोन किया गया कि गांव में उल्टी दस्त हो रहा है जिसके कुछ लोगो को रेफर कर दिया गया है जनकपुर हास्पिटल और हम लोग यहा कैम्प लगा दिए और भी ग्रामीण आये है चार पांच लोग जिनको रिफर कर दिया गया है एक महिला को बोतल चढ़ाया गया अभी ठीक है। चिकित्सक डॉ सत्यजीत दास का कहना है कि दो लोगों को लरकोंड़ा से यहाँ भेजा गया था काफी सीरियस होने पर प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल रिफर कर दिया गया जहा उनकी मृत्यु हो गई व चार लोग अभी भर्ती है जिसमे एक ग्रामीण की हालत गम्भीर है बाकी तीन लोग ठीक है।


