VIDEO- काफी संख्या में स्कूल ड्रेस में लग रही है दीमक, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Chandrakant Pargir



कोरिया। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल के पुराने भवन में हजारों की संख्या में सरकारी स्कूल ड्रेस खराब हो रहे है। खुले आसमान के नीचे कमरे में पड़े इन ड्रेसों पर दीमक खा रही है, कमरे की छत टूटी हुई है।

वही मामले में कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का कहना है कि मामले की जानकारी आपसे मिली है मामले की जांच करवाई जाएगी, इसमे लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी।

दरअसल, हुआ ये की मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल के पुराने भवन के  सामने वाटर एटीएम है रोज पानी भरने आने वाले लोगो ने अंदर देखा तो हैरान रह गए, उन्होंने कोरिया टॉक को बताया। आपको बता दे कि मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल नए भवन में शिफ्ट हो गया है और पुराने भवन की छतें खुली हुई है, और कमरो की खिड़कियां भी खुली हुई है, इनमें बाहर से देखा जा सकता है जबकि भवन के बाहर से ताला लगा हुआ है। हजारों की संख्या में सरकारी स्कूल ड्रेस का खराब हो जाना बड़ी विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जांच के आदेश दिए है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!