बैकुंठपुर / भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि आने वाली परिवर्तन यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए संकल्प ले कि हमे कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है, इस सरकार में भ्रस्टाचार चरम पर है, लोग परेशान है।
उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, विश्व भर में भारत का परचम लहरा रहा है , जी 20 की सफलता से हमारा सीना गर्व से ऊंचा हो गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगो को लाभ मिल रहा है, केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं से गरीबी को काफी राहत मिली है। ऐसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे और इस सरकार को उखाड़ कर फेंके।
आपको बता दें कि जशपुर से आरंभ भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज मंगलवार को देर शाम तक कोरिया पहुंचेगी, रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह 10 बजे एमसीबी के लिए रवाना होगी। इस यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में जनता का स्वस्फूर्त समर्थन इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है । यह यात्रा लोगों के बीच जाकर कांग्रेस सरकार के घोटालों को उजागर करेगी , ताकि लोग कांग्रेस सरकार की असलियत जान सकें।

