बैकुंठपुर। एसईसीएल द्वारा सीएसआर योजनाओं के अंतर्गत NEET परीक्षा की कोचिंग के लिए छात्रों के मध्य चयन परीक्षा केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित हुई | जिसमें बैकुंठपुर क्षेत्र के खनन प्रभावित ग्रामों के 23 बच्चों ने भाग लिया| उक्त परीक्षा के लिए कुल 32 छात्रों ने आवेदन किया था।
एस.ई.सी.एल. के अन्य क्षेत्रों में भी चयन परीक्षा के निर्धारित केन्द्रों में चल रही है| इस परीक्षा के सफल बच्चों को सी. एस. आर. मद से बिलासपुर में प्रीमियर एकेडमी में निशुल्क मेडिकल कोचिंग, आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र बी एन झा ने कहा कि कंपनी मुख्यालय के मार्गदर्शन में सीएसआर के अंतर्गत इस योजना से ऐसे मेधावी छात्रों को कोचिंग का लाभ मिल सकेगा जो किसी कारणवश कोचिंग नही ज्वाइन कर सके हैं और NEET की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


