VIDEO- समर्थन का किया खंडन, 52 दावेदारों में एक आया सामने, वीडियो संदेश किया जारी।

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। माहौल चुनावी हो चला है, अब नेता एक दूसरे को सही गलत ठहराने से पीछे नही है, ऐसा ही मामला बैकुंठपुर विधानसभा का सामने आया है, इस विधानसभा में विधायक की दावेदारी के लिए 52 दावेदारों ने अपना आवेदन जमा किया है  न सिर्फ बैकुंठपुर बल्कि दूसरे विधानसभा के नेताओ ने भी अपनी दावेदारी जताई है, 52 दावेदारों में एक दावेदार सरपंच संघ कोरिया के अध्यक्ष उदय सिंह है, तब उन्होंने पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल के समर्थन में दावेदारी जताई थी, आज उन्होंने पत्र जारी कर उनको दिए समर्थन का खंडन किया है, पत्र में बकायदे उनका नाम लिखकर समर्थन का खंडन किया है, जबकि उन्होंने वीडियो जारी कर बिना नाम लिए कहा है कि पूर्व में उन्होंने जिसको समर्थन दिया था उसका वे खंडन करते है और वर्तमान विधायक अम्बिका सिंहदेव का समर्थन करते है। 



वही पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल में कोरिया टॉक से बात करते हुए कहा कि वो किसी से समर्थन मांगने नही गए थे और न ही मुझे किसी के समर्थन की आवश्यकता है। जो मेरे नाम से ऐसा कर रहा है वो बेबुनियाद आरोप लगा रहा है, मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूँ पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करते रहूँगा।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!