बैकुंठपुर ( कोरिया) बैकुंठपुर विधायक व संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक निधि से बन रहे पुलिया निर्माण का जायजा लेने पहुंची, घटिया निर्माण देख बिफर उठी, और फिर देखते ही देखते निर्माण कार्य तुड़वा दिया।
हुआ यह कि बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत सरईगहना के जुड़वानी नाले पर पुलिया के निर्माण विधायक निधि से किया जा रहा है जिसकी लागत 20 लाख है। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की जिसके बाद मौके पर पहुंची विधायक अम्बिका सिंहदेव ने घटिया निर्माण देख नाराजगी व्यक्त की, और खुद के सामने निर्माण कार्य को तुड़वा दिया, उन्होंने नए सिरे से निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। ग्राम वासियों को मांग पर सरिएगहना में जुडवानी नाला में विधायक निधि से 20 लाख से पुल का निर्माण हो रहा था, जिस पर उन्होंने ग्राम वासी को दुबारा होने वाले निर्माण पर नज़र रखने को कहा। निर्माण एजेंसी को को गुणवत्ता का ध्यान देने के निर्देश दिए।


