अभी तक प्रभार नहीं दिया गया गंभीर विषय है, जांच होनी चाहिए : आदित्येश्वर शरण सिंह

Chandrakant Pargir

 


कोरिया / आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस कोरिया का कार्यकर्त्ता सम्मेलन में आए AICC डाटा कोऑर्डिनेटर, सरगुजा रेड क्रॉस सोसायटी प्रेसिडेंट एवं सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के सामने प्रभारी डीपीएम के अब तक प्रभार न देने का मामला उठा, साथ ही एनएचएम में हुई खरीदी के साथ तिगुने दाम पर सिटी स्कैन मशीन खरीदी का मामला उठा जिस पर उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है मैं कलेक्टर को बोलूंगा की मामले की जांच करवाई जाए शिकायत आई है या नही मामले की जांच होनी चाहिए। 


सुनिए उन्होंने क्या बोला.. 






इससे पहले AICC डाटा कोऑर्डिनेटर, सरगुजा रेड क्रॉस सोसायटी प्रेसिडेंट एवं सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के साथ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुश्री डॉ. पलक वर्मा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष  मुजस्सम अली छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिमेष सिंह छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व युवा कांग्रेस कोरिया जिला प्रभारी सुश्री प्रीतिका विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व यूंका कोरिया जिला सह-प्रभारी विष्णु सिंहदेव, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव सिंह काजू और जिला अध्यक्ष राम सजिला यादव की उपस्तिथि में युवाओं की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से 5 घंटे देर से शुरू हुआ।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!