बैकुंठपुर। कोरिया जिले के कांग्रेस के विधायक व दिग्गज नेता स्व गुलाब सिंह को याद करते हुए बंजारीडाँड़ तिराहे का नामकरण किया गया, इस अवसर पर संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के साथ पूर्व विधायक स्व गुलाब सिंह के भ्राता भूपेंद्र सिंह के साथ उनके परिवार के सदस्य और काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।
बता दें कि साहित्य और इतिहास के जानकार विधायक स्व गुलाब सिंह कांग्रेस के दो बार विधायक रहे, एमए राजनीति शास्त्र से करने के बाद वे राजनीति में उतरे एक साथ उन्होंने जनपद औऱ जिला सदस्य का चुनाव जीता, उसके बाद उन्होंने जनपद सदस्य से इस्तीफा दिया था। अपने क्षेत्र में उन्होंने लाखो पौधे लगाए, पर्यावरण प्रेमी स्व गुलाब सिंह समय निकाल कर अपने लगाए पौधों की देखभाल किया करते।क्षेत्र के बड़े आदिवासी नेता थे, उनके जाने के बाद आदिवासी समाज मे नेता की कमी सी दिखने लगी।


