बैकुंठपुर / दो महीने बाद अचार संहिता लग जाएगी और फिर चुनाव होंगे, ऐसे में नेताओं को हार जीत का डर सताने लगा है। नेता अब ऐसे लोगों व कर्मचारियों से मिल रहे है, उन्हें साढ़े 4 साल दरकिनार करने की गलती बता कर आगे उनके लिए काम करने की गुहार लगा रहे है।
भरतपुर सोनहत विधानसभा, मनेन्द्रगढ़ और बैकुंठपुर विधानसभा सीट, तीनों सीटों पर कांग्रेस काबिज है, चुनाव सिर पर आते ही नेता अब ऐसे लोगो की तलाश करने में जुट गए है जो चुनाव न सिर्फ प्रभावित करते है बल्कि उनको मिली जीत में भी कारगर थे, ऐसे लोगो की साढ़े 4 साल नेताओ ने सुध नही ली, जिसमे काफी संख्या के कर्मचारी भी है। नेता अपने कार्यकर्ताओ से उन्हें बुलाकर अब उनकी मदद मांग रहे है। बोल रहे है साढ़े साल जो हुआ सो हुआ आगे आपका पूरा ध्यान रखा जाएगा, आप चुनाव में मदद कीजिए, कुछ सुझाव दीजिए स्थिति कैसे बेहतर की जा सके।
दौरे हुए तेज, खुद लगा रहे फोन
चुनाव करीब आते ही नेता अब जनता के एकदम करीब दिखने की कोशिश कर रहे है। एकदम से दौरे तेज हो गए है और हर वर्ग को साधने में जुट गए है। जो कभी जनता का फोन नही उठाते थे अब वो साढ़े 4 साल बाद खुद फोन करके लोगो का हाल चाल पूछ रहे है। लोग भी हैरान है कहते है अब तो चुनाव आ गया है।
खुद की पीआर टीम
नेताओ ने अब चुनाव में जनता को सरकार के काम दिखाने में अपनी पीआर टीम को लगा दिया, उन्ही के कार्यकर्ता कम ठेकेदार अब उनकी इमेज चमकाने में जुटे हुए हैं, ऐसी पीआर टीम नेताओ की उपलब्धि बता रही है। चुनाव में अब बचे दो माह कुछ इसी तरह से जनता के बीच जाने का सिलसिला जारी है।
एटीट्यूड पर जनता की नजर
नेताओं की एटीट्यूड पर जनता की नजर है, लोग किए जाने वाले तमाम कार्यों को ध्यान नहीं दे रहे, वो ये देख रहे है बीते साढ़े 4 साल में नेताओं का व्यवहार कैसा था, जब चुनाव नही जीता था तब और आज के बर्ताव में लोग तुलना कर रहे है। सत्ता मे रहते लिए निर्णयों पर भी लोग एकदम तीखी नज़र बनाए हुए है और उन्ही बातों को लेकर चर्चा भी देखी जा रही है।



.jpeg)