दो दिन रखा बच्चों को भूखा, लोगों में आक्रोश

Chandrakant Pargir

प्रशांत मिश्रा.सूरजपुर / जिले के प्रतापपुर तहसील के मिशन स्कूल जगरनाथपुर के स्कूल प्रबंधन ने फुटबॉल के फट जाने पर छोटे छोटे मासूम बच्चों का भोजन बन्द कर दिया, मामले से जुड़े ऑडियो वीडियो के वायरल होते  ही जिला शिक्षा अधिकारी के साथ जांच टीम मौके पर पहुंची और मानले की जांच शुरू कर दी है।




जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के प्रतापपुर स्थित मिशन स्कूल जगरनाथपुर में खेल के दौरान हुए नुकसान पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को खाना देना किया बंद कर दिया। मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया, वायरल वीडियो मे बच्चों को पार्ले बिस्किट देते नजर आ रहे है। 




दरअसल हुआ यह है कि स्कूल प्रबंधन ने मासूम बच्चों को यह कहकर दो दिन भूखा रखा कि उन्होंने फुटबॉल फाड़ दिया, थाली के छेद कर दिया।। वही  वायरल आडियो मे प्रबंधन ने बच्चों को दो टाईम भूखे रखने की बात भी कही है। मामला बेहद गंभीर हो चुका है, प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर बच्चों के माता पिता के साथ अन्य लोगो मे स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!