एकाग्रता, संतुष्टि और शांति के लिए जरूरी है योग – देवेंद्र तिवारी सोनहत भाजपा मंडल द्वारा जनप्रतिनिधियों, बच्चों और नागरिकों के साथ किया गया सामूहिक योगाभ्यास

Chandrakant Pargir

 


सोनहत। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोनहत भाजपा मंडल द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्कूली बच्चों, गणमान्य नागरिकों एवं मंडल पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष आशा, मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, महामंत्री मनोज साहू, सुरेश रजवाड़े, उपाध्यक्ष सुचित्रा पाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री रमेश तिवारी, सरपंच घुघरा, जनपद सदस्य आलेश्वरी गौतम सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।



इस अवसर पर प्राचार्य अजय ठाकुर, योग शिक्षक रवि पांडे व संतकुमार ने उपस्थित लोगों को योग का अभ्यास कराया और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग शिक्षक रवि पांडे ने कहा कि योग से शरीर में लचीलापन, मजबूती और रक्त प्रवाह में सुधार होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, तनाव और चिंता को कम करता है तथा मानसिक एकाग्रता, संतुलन और आत्मिक शांति प्रदान करता है। योग आत्म-ज्ञान और आत्म-विकास का मार्ग है, जो परमात्मा से जुड़ने की अनुभूति कराता है।


भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एकाग्रता, संतोष और शांति के लिए नियमित योग जरूरी है।”



मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उनकी पहल से ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली। मोदी जी योग को आत्मविकास और मानसिक संतुलन का माध्यम मानते हैं।


इस आयोजन में मंडल कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल, पीपी सिंह, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप राजवाड़े, टिकेश्वर रजवाड़े, सुशीला राजवाड़े, पप्पू राजवाड़े, संजय मानिकपुरी, उदेश्वर राजवाड़े, विकास राजवाड़े, अनिल गौतम, दिनेश राजवाड़े, एस. प्रकाश गरुण, मनीष त्रिपाठी, सचिव सीमा त्रिपाठी, शुभ शरण, गुड्डा सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए एकता, स्वास्थ्य और संस्कार का संदेश दिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!