बैकुंठपुर, 20 जून। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बैकुंठपुर में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में आयोजित योग दिवस में 121 देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि आज योग न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में स्वास्थ्य और मानसिक शांति का माध्यम बन चुका है। उन्होंने आमजन से प्रतिदिन योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
इस अवसर पर "संकल्प से सिद्धि" अभियान के जिला संयोजक राजेश सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा संगठनात्मक रूप से जिले के सभी मंडलों में योग दिवस प्रभारी नियुक्त कर चुका है। मंडल स्तर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों के साथ योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रेसवार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, अनिता तिवारी, लक्ष्मण राजवाड़े, जिला महामंत्री विनोद साहू, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा नेता शारदा गुप्ता एवं पार्षद ममता गोयन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#InternationalYogaDay
#YogaForAll
#BJPKoriya
#ModiForYoga
#21JuneYogaDay