छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संगठन, जिला शाखा MCB के अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न, जगदेव सिंह ने शानदार जीत दर्ज की

Chandrakant Pargir

 



मनेंद्रगढ़( MCB) । छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संगठन, जिला शाखा MCB के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में  जगदेव सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वियों  पारसनाथ और  बालेश्वर प्रसाद मिश्रा को हराकर 57 मतों के बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की।


चुनाव प्रक्रिया और मतदान विवरण


अध्यक्ष पद के लिए 1 जून 2025 को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी, जिसमें तीन उम्मीदवारों —  जगदेव सिंह,  पारसनाथ और  बालेश्वर प्रसाद मिश्रा — ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।


8 जून 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कुल 156 में से 148 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें


 जगदेव सिंह को 100 मत,


 पारसनाथ को 43 मत,


और  बालेश्वर मिश्रा को 4 मत प्राप्त हुए,

जबकि 1 मतपत्र को अमान्य घोषित किया गया।




चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी


चुनाव प्रक्रिया का संचालन प्रदेश सचिव श्री मनीष कुशवाहा ने बतौर मुख्य निर्वाचन अधिकारी किया, जबकि श्री रमेश रजक सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।


मतदान स्थल और कर्मचारी भागीदारी


मतदान स्थल मनेंद्रगढ़ काष्ठगार आक्शन हॉल में रखा गया था, जहां मनेंद्रगढ़ वनमंडल के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मतदान के दौरान कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बनता था।


प्रमुख उपस्थिति


इस चुनाव में कई कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:

तरुणेंद्र रजक, सोनू कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज सेन, रामसाय राजवाड़े, बाबूलाल जायसवाल, इंद्रकुमार बंजारे, प्रदीप दुबे, रामगोपाल सिंह, ताम्रध्वज श्रीवास, अजय सिंह, दीपक कोल, संजीव सिंह, अरुण सिंह, राजेंद्र परस्ते, अविनाश नामदेव, अमरेश पटेल, अमरजीत सिंह, उमेश पांडे, बृजेश दुबे, भारत सिंह, निर्मल सिंह, विष्णुकांत तिवारी, विनोद तिवारी, बाल्मीक तिवारी, विद्याकांत तिवारी, बृजेश जगत, गजाधर सिंह, विजय पैकरा, रघुराज सिंह, रामविलास भगत, अभ्यास सिंह, दीजय राय, राधेश्याम कश्यप, भाग्यवती सिंह, बेला अहिरवार, ज्योति तिर्की, रीता तिर्की, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सुरेश सिंह सेंगर, अरविंद राय, सतेंद्र, देव सिंह, बलिराज सिंह, अनीता देवगन, सुनील पैकरा, राम् विलाश, गीता फुलसर, हीरा सिंह, अजय कुमार समेत नवीन परिक्षेत्र चिरमिरी, खडगवा, कोटाडोल के सभी कर्मचारियों ने मिलकर मतदान प्रक्रिया को सफल बनाया।


इस सफल आयोजन के साथ छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संगठन ने संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया। विजयी उम्मीदवार श्री जगदेव सिंह को सभी कर्मचारियों ने बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!