बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी कोरिया जिला संगठन ने नई ऊर्जा और अनुभवी नेतृत्व के साथ अपनी टीम को और मजबूती प्रदान की है। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन के बाद जिला कार्यसमिति की घोषणा की, जिसमें कपिल जायसवाल को कोरिया जिला का भाजपा जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।
कपिल जायसवाल का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से प्रारंभ हुआ, जब वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े। इसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला महामंत्री, भाजपा मंडल महामंत्री तथा मंडल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। संगठन में लगातार सक्रियता, समर्पण और विपक्ष में रहते हुए संगठन को मजबूत करने की उनकी रणनीति एवं मेहनत की व्यापक सराहना होती रही है।
उनके जिला महामंत्री बनने की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और गणमान्यजनों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। पार्टीजनों ने इसे एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि कपिल जायसवाल जैसे कर्मठ कार्यकर्ता के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयाँ छुएगा।
भाजपा कोरिया के लिए यह नियुक्ति संगठन को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
#भाजपा
#कोरिया
#कपिल_जायसवाल
#जिला_महामंत्री
#भाजपा_कार्यसमिति
#राजनीति
#संगठन_निर्माण